Top
Begin typing your search above and press return to search.

देहरादून में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। पटेलनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

देहरादून में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
X

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। पटेलनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोहेल का छोटा भाई घर में मौजूद था, जबकि उसके माता-पिता हज यात्रा पर गए हुए हैं। इसी दौरान कहासुनी के बाद छोटे भाई ने नशे की हालत में बड़े भाई सोहेल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। इसी बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

देहरादून प्रमोद एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नयागांव क्षेत्र के भुड्डी वाला क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली लगने के कारण मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर तत्काल थाने की पुलिस थी, सीओ, मैं और एसएसपी ने मौका मुआयना किया। शव को एम्बुलेंस के ज़रिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। पंचायतनामा और पीएम की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही साथ एफएसएल के द्वारा भी मौका मुआयना कर लिया गया है। इस मामले में और तहरीर अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने बताया कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा हाईवे भी जाम किया गया था। जिन्होंने ये जाम लगाया था, उनके विरुद्ध भी एफआईआर की जाएगी। अभी तो तहकीकात जारी है। जिसने भी ये घटना कारित की है, उसको किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।"

इसके पहले शनिवार को देहरादून के बैरागीवाला गांव में भाजपा के कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जबकि परिवार के तीन सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस घटना को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया और उनके घरों के अवैध हिस्से को ढहा दिया।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम छह और साढ़े छह बजे के बीच खेत की सिंचाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ता विनोद का अपने ही गांव के इम्तियाज के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद लाठियों, लकड़ी के पट्टों, हथौड़ों और फावड़ों से लैस 40 से अधिक लोग विनोद के घर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। सिर पर हथौड़े से वार किए जाने के कारण विनोद की मौत हो गई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it