Top
Begin typing your search above and press return to search.

बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, भाजपा के नीरज सिन्हा दूसरे स्थान पर

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को पटना के एएन कॉलेज परिसर में जारी है। 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आना बाकी है। ‎ ‎

बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, भाजपा के नीरज सिन्हा दूसरे स्थान पर
X

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को पटना के एएन कॉलेज परिसर में जारी है। 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आना बाकी है। ‎ ‎

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, 10वें राउंड तक प्रशांत किशोर को 20,059 वोट मिले हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से 6,011 मतों से आगे चल रहे हैं। नीरज कुमार सिन्हा को अब तक 14,048 वोट मिले हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता 3,983 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार तनवीर आलम को 401 मत प्राप्त हुए हैं।

‎शुरुआती रुझानों से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि मुकाबला फिलहाल जन सुराज और भाजपा के बीच सिमटता नजर आ रहा है। वहीं, राजद उम्मीदवार शुरुआती दौर से ही पिछड़ती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, मतगणना के शेष राउंड के परिणाम आने के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। ‎

‎बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस सीट पर भाजपा, जन सुराज और राजद के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चा थी, लेकिन अब तक के रुझानों में जन सुराज उम्मीदवार ने बढ़त बनाए रखी है। ‎

‎मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जबकि सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ हुई। मतगणना के लिए 16 टेबल बनाए गए हैं और प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है। ईवीएम के मतों की गिनती कुल 31 राउंड में पूरी की जानी है। ‎ ‎

इस उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। उनके मुकाबले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, राजद की रेखा गुप्ता सहित कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ‎‎बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। वर्ष 1995 से भाजपा के कब्जे वाली इस विधानसभा सीट पर पार्टी लगातार जीत दर्ज करती रही है। ऐसे में इस बार के उपचुनाव के नतीजों पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और मतदाताओं की नजरें टिकी हुई हैं। ‎


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it