Begin typing your search above and press return to search.
आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है:-
- 1454: इटली के शहर फ्लोरेंस में समुद्री यात्री अमेरिगो वेसपुची का जन्म हुआ। उनकी वजह से ही अमेरिका का नाम पड़ा।
- 1864 : प्रख्यात मराठी लेखक हरि नारायण आप्टे का जन्म।
- 1934 : सोवियत पायलट और अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन का जन्म।
- 1945: अमेरिकी एयरफोर्स ने टोक्यो में बम गिराए, बमबारी से लगी आग ने करीब एक चौथाई शहर को जलाकर राख कर दिया और 80 हजार लोगों की जान ली।
- 1948 : एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।
- 1951 : मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म।
- 1956 : भारत के प्रसिद्ध राजनयिक शशि थरूर का इंग्लैंड के लंदन में जन्म।
- 1959 : दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।
- 1967: सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन की पुत्री स्वेतलाना ने देश छोड़ा और नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास पहुंचकर राजनीतिक शरण मांगी।
- 1973 : उत्तरी आयरलैंड की जनता ने देश में हुए एक जनमत संग्रह में ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया।
- 1986 : सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।
- 1999 : ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।
- 2004 : पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले 'शाहीन-2' (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
- 2020 : देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 43 पहुंची। दुनियाभर में हाहाकार। विश्व भर में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 110,000 से ज्यादा।
- 2023 : मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक सतीश कौशिक का निधन हुआ ।
Next Story


