Top
Begin typing your search above and press return to search.

महिला रोजगार को बढ़ावा: उद्योगों को मिलेगी अतिरिक्त सब्सिडी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि राज्य में महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी

महिला रोजगार को बढ़ावा: उद्योगों को मिलेगी अतिरिक्त सब्सिडी
X

सीएम नायब सैनी की घोषणा – महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योग होंगे लाभान्वित

  • महिला दिवस पर बड़ा तोहफा, योजनाओं की किस्त और सब्सिडी जारी
  • हरियाणा में महिला उद्यमिता मंच की शुरुआत, स्टार्टअप्स को सीड-मनी
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के 11 साल, महिला सशक्तिकरण पर जोर

सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि राज्य में महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमिता मंच के हरियाणा चैप्टर की शुरुआत करने के अलावा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पांचवीं किस्त के 200 करोड़ 77 लाख रुपये , सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कुल 1 हजार 338 करोड़ 61 लाख रुपये तथा हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 20 करोड़ 21 लाख रुपये पात्र महिलाओं के बैंक खातों में स्थानांतरित किए।

उन्होंने स्टार्टअप्स को भी 3 करोड़ रुपये की सीड-मनी के चेक वितरित किए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह में सेंड आर्ट शो के माध्यम से महिला सशक्तिकरण व उपलब्धियों की झलक दिखी।

श्री नायब सिंह सैनी ने समारोह में उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज एक ओर जहां पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी ओर हरियाणा की ऐतिहासिक धरती पानीपत पर शुरू हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे हुए हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने भी इस अवसर पर महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि जब तक महिला सशक्त नहीं होगी तब तक समाज सशक्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी वन स्टॉप सेंटर , महिला हेल्पलाइन नंबर, एनीमिया-मुक्त अभियान जैसे कार्यक्रमों से सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। इस अवसर पर विधायक श्री गोकुल सेतिया ने भी विचार रखे। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग ने विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कमिश्नर एवं सचिव शेखर विद्यार्थी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक यश गर्ग और महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक प्रियंका सोनी, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण,, ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल, सिरसा भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह, डबवाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it