Top
Begin typing your search above and press return to search.

कंगना ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?:लिखा- पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती है, पहले सलीके के पहनती थी

कंगना ने वीडियो में कहा कि वह अपने पुराने जीवन और फिल्मी करियर को लेकर सफाई देने की कोशिश नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि समय के साथ इंसान के विचार बदल सकते हैं और समाज को इस बदलाव को स्वीकार करना चाहिए।

कंगना ने सोनाक्षी के पहनावे पर उठाए सवाल?:लिखा- पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती है, पहले सलीके के पहनती थी
X

नई दिल्ली: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने पुराने वीडियो और तस्वीरों को लेकर आलोचकों को जवाब दिया है। कंगना ने एक वीडियो जारी कर कहा कि किसी व्यक्ति को समय के साथ अपनी सोच बदलने और नई विचारधारा अपनाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि जिस तरह संविधान हर व्यक्ति को अपनी पसंद का धर्म, विचार और जीवनशैली चुनने की स्वतंत्रता देता है, उसी तरह उन्हें भी अपनी विचारधारा बदलने की आजादी है। कंगना ने खुद को एक जागरूक और अनुशासित हिंदू बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।

‘अतीत के आधार पर किसी को नहीं परखा जाना चाहिए’

कंगना ने वीडियो में कहा कि वह अपने पुराने जीवन और फिल्मी करियर को लेकर सफाई देने की कोशिश नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि समय के साथ इंसान के विचार बदल सकते हैं और समाज को इस बदलाव को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पुराने दौर में उन्होंने कई तरह की फिल्मों में काम किया, अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं और सार्वजनिक जीवन में अलग-अलग विचार रखे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें आगे चलकर अपनी सोच बदलने का अधिकार नहीं है। कंगना ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य विचारधारा या जीवन पद्धति को अपनाता है तो समाज उसे स्वीकार करता है, लेकिन जब कोई हिंदू विचारधारा की ओर बढ़ने की बात करता है तो उस पर सवाल उठाए जाते हैं।

‘मुझे संघी बनना है’

अपने बयान में कंगना ने कहा कि वह भाजपा और आरएसएस से जुड़ी विचारधारा को समझना और अपनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें तंज किया जाता है कि वह कब से इस विचारधारा से जुड़ गईं, लेकिन उनके अनुसार किसी भी व्यक्ति को अपनी पसंद की सोच अपनाने का अधिकार है। कंगना ने खुद को एक जागरूक और अनुशासित हिंदू बनाने की इच्छा जताते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है और इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री पर किया इशारा

कंगना ने अपने वीडियो में फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग पहले धर्म और राजनीति पर कोई स्पष्ट राय नहीं रखते थे, लेकिन बाद में उनकी सोच बदल गई। उन्होंने कहा कि कुछ अभिनेत्रियां मुस्लिम व्यक्ति से शादी के बाद वामपंथी विचारों की ओर झुक गईं। हालांकि उन्होंने किसी अभिनेत्री का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा जा रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की है। कंगना ने हाल ही लिखा है, ‘नाम नहीं लूंगा पर एक मोटी जिहादी कूद कूद कर नीट प्रोटेस्ट पर वीडियो बना रही थी। पर झारखंड प्रोटेस्ट के टाइम मुंह बंद है। मैंने देखा है कि इन दिनों एक एक्ट्रेस ऐसे कपड़े पहनती है और ऐसे बात करती है जैसे कोई पॉकेटमार हो। वह हाफ पैंट, उल्टी कैप पहनती है और प्रदर्शनकारियों के गटरछाप व्यवहार का जोश के साथ समर्थन करते हुए जेबकतरे जैसी भाषा बोलती है।’


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it